दिल्ली सरकार दूसरे चरण में 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएगी : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2021

नयी दिल्ली| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार परियोजना के दूसरे चरण में राजधानी में 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति वर्ग मील सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के मामले में दिल्ली लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और पेरिस से काफी आगे है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम परियोजना के दूसरे चरण में 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कैमरे लगाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार प्रति वर्ग मील में लगे सीसीटीवी कैमरों के मामले में दिल्ली दुनिया के 150 शहरों में पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में प्रति वर्ग मील 1,826 सीसीटीवी कैमरे हैं। सर्वेक्षण में दूसरा स्थान हासिल करने वाले लंदन में 1,138 कैमरे हैं। हम लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर, पेरिस से काफी आगे हैं। कोई तुलना नहीं है।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चेन्नई से तीन गुना और मुंबई से 11 गुना कैमरे हैं। सरकार द्वारा कैमरे लगाए जाने के बाद से महिला सुरक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

उन्होंने कहा कि अपराध के मामलों को सुलझाने में पुलिस को काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने परियोजना में बाधा डालने की कोशिश की और उन्हें तथा उनकी पार्टी के सहयोगियों को उपराज्यपाल भवन में धरना देना पड़ा।

केजरीवाल ने कहा,‘‘दिल्ली ने लंदन-वाशिंगटन-पेरिस जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है और सीसीटीवी कवरेज के मामले में विश्व में नंबर एक स्थान पर है।

जब से इन उपकरणों को इतनी बड़ी संख्या में लगाया गया है, महिलाओं की सुरक्षा में सुधार हुआ है और वे अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं; अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिली है।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 1.40 लाख कैमरे लगायेजाने के बाद अब सीसीटीवी कैमरों की संख्या 4.15 लाख हो जायेगी।उन्होंने बताया कि पिछले सात साल में 2.75 लाख कैमरे लगाये जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka BJP Animated Clip | जेपी नड्डा, अमित मालवीय और कर्नाटक BJP अध्यक्ष पर केस दर्ज, एनिमेटेड वीडियो मामले में कांग्रेस ने कराई FIR

Coast Guard ने केरल तट के पास 6 भारतीय मछुआरों को ले जा रहे ईरानी जहाज को हिरासत में ले लिया

धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

Mumbai North East में BJP को बड़ी जीत का भरोसा, लक्ष्य के लिए कार्यकर्ता बहा रहे पसीना