मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वैक्सीनेशन कार्य में जुटे स्टॉफ को दी बधाई, बोले- दिल्ली के एक करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

By अनुराग गुप्ता | Jul 31, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में आज तक एक करोड़ वैक्सीन लग चुकी हैं। ये एक करोड़ वैक्सीन 74 लाख लोगों को लगी हैं, इनमें से 26 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं और बाकी लोगों को वैक्सीन की एक डोज़ लगी है। दिल्ली में लगभग 50 फीसदी आबादी को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: गोवा में भाजपा 24 घंटे बिजली देने में रही नाकाम, सरकार बनी तो हम दिल्ली की तरह देंगे मुफ्त: केजरीवाल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन के लिए हम केंद्र सरकार से लगातार संपर्क साधे हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही दिल्ली को और बाकी के राज्यों को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलना शुरू होगी। मुझे खुशी है कि हम अभी तक एक करोड़ वैक्सीन लगाने में सफल हुए हैं। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीनेशन कराने की भी अपील की।

यहां सुने मुख्यमंत्री ने क्या कुछ कहा:- 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!