दिल्ली में ‘ब्रेक मानसून’ के एक और चरण में प्रवेश करने की संभावना: आईएमडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर पश्चिम भारत के इसके आस-पास के इलाके ‘ब्रेक मानसून’के एक और चरण में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसा इस मौसम में तीसरी बार होने जा रहा है क्योंकि मानसून कम दबाव वाला क्षेत्र हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच गया है और इसके वहां एक और दिन रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने एक बयान में बताया, ‘‘ मानसून हिमालय की तलहटी के नजदीक है। इसके वहां कल तक यानी 26 अगस्त तक रहने की संभावना है।’’

इसे भी पढ़ें: मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने प्रदेश में स्वर्ण जयंती समारोह तैयारियों की समीक्षा की

आईएमडी ने कहा कि 27 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 29 अगस्त से पश्चिमी मानसून के कम दबाव वाले क्षेत्र को नीचे खींचने की संभावना है, जिससे दिल्ली समेत उत्तरश्चिमी भारत में महीने के अंत में बारिश हो सकती है। शहर में इस महीने में अब तक सामान्य 210.6 मिमी बारिश की तुलना में 214.5 मिमी बारिश हुई। आम तौर पर राजधानी में इस महीने 247.7 मिमी बारिश होती है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा