दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया, एक महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

By अनुराग गुप्ता | Jan 15, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एक महीने से ज्यादा समय से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जंतर-मंतर जाकर इन नेताओं से मुलाकात की। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

इसे भी पढ़ें: किसानों को खत्म करने वाले हैं तीनों कृषि कानून, प्रधानमंत्री नहीं करते किसान की इज्जत: राहुल गांधी 

पंजाब कांग्रेस नेताओं से मिलते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था और कहा था कि प्रधानमंत्री किसानों की इज्जत नहीं करते हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने इन नेताओं से राहुल गांधी के आवास पर अकेले मुलाकात की थी। जिसका वीडियो सामने आया था। जिसमें वह बोलते हुए दिखाई दे रही थी कि कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के अलावा कोई समाधान नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: किसान-सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता: अपनी मांगों पर अड़े रहे किसान संगठन 

उल्लेखनीय है कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर 51 दिनों से किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है और किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस नेता भी धरने पर बैठ गए। हालांकि सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा लेकिन हम कानूनों में संशोधन करने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Kanguva - Sizzle Teaser | सूर्या की कंगुवा को सात देशों में वास्तविक जीवन के स्थानों पर किया गया शूट? Deets Inside

न्यायालय ने VVPAT पर्चियों का मिलान EVM से डाले गए मतों से करने संबंधी याचिका खारिज की

Bareilly में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बच्‍चे व किशोर की मौत

UCC से हिंदुओं को नहीं होगा कोई फायदा, ममता बोलीं- CPIM और कांग्रेस बंगाल में भाजपा की दो आंखें हैं