दिल्ली में नाबालिग से बलात्कार और हत्या मामला, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया अकाउंट से हटाया पोस्ट

By अनुराग गुप्ता | Aug 20, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या मामले को लेकर सियासत गर्मायी हुई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और उनसे जुड़ा हुआ पोस्ट सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। जिसके बाद ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए उनके अकाउंट पर रोक लगा दी थी। हालांकि पीड़ित परिवार की तरफ से पत्र मिलने के बाद राहुल गांधी के अकाउंट को बहाल कर दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी को अपना बेटा बताते हुए सौंपी मिठाई! केरल कांग्रेस ने शेयर की वीडियो 

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में 9 साल की नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने का भी आरोप लगा था।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश