दिल्ली में फिर पैर पसार रह कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 496 मामले, एक व्यक्ति ने तोड़ा दम

By अनुराग गुप्ता | Dec 28, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण अपने पैर पसारने लगा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 496 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। आपको बता दें कि दिल्ली में 4 जून के बाद मंगलवार को सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 4 जून को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के 523 मामले दर्ज किए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना का येलो अलर्ट जारी, केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं, प्रोटोकॉल को करें फॉलो

सरकार ने जारी की पाबंदियां

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने येलो अलर्ट की घोषणा की, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और जिम बंद रहेंगे। जबकि गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सम-विषम फॉर्मूले के आधार पर खुलेंगी तथा शहर में मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ परिचालित होंगी। श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तहत प्रथम स्तर के अलर्ट अनुसार, रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा

प्रमुख खबरें

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

पुणे के Bharati Vidyapeeth थाने के 18 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, हिरासत में प्रताड़ना का आरोप

1972 के ऐतिहासिक वाइन टोस्ट और वाइल्ड मशरूम...मेलानिया ने तैयार किया खास मेन्यू, चीनी राष्ट्रपति Jinping के स्टेट डिनर में क्या-क्या खास?

Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा