By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025
शिक्षा निदेशालय ने स्वच्छ यमुना नदी के महत्व को बढ़ावा देने के लिए मां यमुना स्वच्छता अभियान नामक एक वर्ष का अभियान शुरू किया है। एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।
सोमवार को जारी एक परिपत्र में कहा गया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को जल संरक्षण और यमुना नदी के संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। इसमें कहा गया है कि यह कार्यक्रम निदेशालय के तहत सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक चलेगा। परिपत्र के अनुसार, स्कूलों को मासिक गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया है, जिसकी शुरुआत जुलाई में स्वच्छ यमुना के महत्व पर निबंध लेखन से होगी।