अयोध्या में किसान मोर्चा का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

By सत्य प्रकाश | Sep 27, 2021

अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा किसी कानून के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया इसको लेकर आज जनपद में स्थान स्थान पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर प्रदर्शन भी किया गया तो वही इस प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई। दरअसल, कृषि कानून के विरोध में भारत बंद को लेकर आज अयोध्या जनपद में जमकर संयुक्त किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया गया। तो वहीं कई स्थान पर तरह तरह के प्रदर्शन करते हुए शहर के गुलाब बाड़ी, रिकाबगंज, सिविल लाइन तिरकोनिया पार्क सहित अन्य स्थानों से सैकडों की तादात में किसान कहीं टैक्टर ट्राली तो कहीं पैदल मार्च कर बंदी की अपील किया। वहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोके जाने के साथ सैकड़ों किसानों की गिरफ्तारी भी हुई। 

इसे भी पढ़ें: उपलब्धियों भरी रही अयोध्या, फिर भी मंत्रिमंडल विस्तार में नहीं मिला स्थान 

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि सरकार कृषि बिल को वापस हो और एमएसपी पर कानून बनाये जाने को लेकर दिल्ली के सीमाओं पर 10 माह से भारतीय किसान मोर्चा के आंदोलन कर रहा है। वहीं अब उत्तर प्रदेश में किसान के द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया था। जिसको को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली के साथ प्रदर्शन करते हुए शहर के चौक गांधी पार्क तक पहुंच रहे थे लेकिन रास्ते में ही पुलिस प्रशासन के द्वारा रोक कर हम सभी लोग गिरफ्तारी की गई है। यह प्रसाशन की गुंडागर्दी है। हम इस गिरफ्तारी का विरोध करते हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah doctored video case: दिल्ली पुलिस के समन पर बोले रेवंत रेड्डी, हम डरने वाले नहीं, मुंहतोड़ जवाब देंगे

Rajasthan के कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश, तापमान में गिरावट की संभावना

गाजियाबाद के आदमी ने बेटी के प्रेमी को गोली मार दी, फिर कर दिया खुद ही पुलिस को फोन

Single Life । दुनियाभर में बढ़ रही सिंगल लोगों की संख्या, लगाव से क्या है इसका कनेक्शन? रिसर्च में हुआ खुलासा