संजय राउत का पलटवार, कहा- कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री को इतिहास की समझ होनी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2021

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवादी के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई को उनके राज्य (कर्नाटक) का हिस्सा बना देना चाहिए। राउत ने कहा कि सवादी को इतिहास की समझ होनी चाहिए और दावा किया कि महाराष्ट्र में रहने वाले कन्नड़ भाषी लोग चाहते हैं कि कर्नाटक के मराठी बहुल क्षेत्रों को महाराष्ट्र में शामिल किया जाए।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बनाई जा रही है भगवान बुद्ध की 100 फुट ऊंची प्रतिमा

राउत ने कहा, “सवादी को मुंबई और महाराष्ट्र आना चाहिए और कन्नड़ भाषी लोगों से पूछना चाहिए जो उन्हें बताएंगे कि उनके राज्य में बेलगाम और अन्य मराठी बहुल क्षेत्रों को महाराष्ट्र का हिस्सा होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि राज्य में स्थित कन्नड़ स्कूलों, पुस्तकालयों और सांस्कृतिक संगठनों को महाराष्ट्र सरकार अनुदान देती है। उन्होंने पूछा, “क्या यह बेलगाम में होता है?” राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य के विकास के एजेंडे को ही क्रियान्वित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर