भ्रम और दुष्प्रचार की राजनीति के खिलाफ भाजपा का हथियार है विकास: भारद्वाज

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 12, 2021

शिमला । शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने जुब्बल नावर कोटखाई में विधानसभा उपचुनाव में एक साधारण महिला कार्यकर्ता को टिकट दिया है और इस चुनाव में भाजपा जरूर जीतेगी। भारद्वाज ने जुब्बल नावर कोटखाई के नावर क्षेत्र के टिक्कर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित किया।  भारद्वाज ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का मान सम्मान संगठन में ही होता है। 

इसे भी पढ़ें: कारगिल पर प्रतिभा सिंह के बयान से दुख पहुंचा , प्रतिभा सिंह को मजबूरी में नहीं लड़ना चाहिए चुनाव: जयराम

भारद्वाज ने कहा भाजपा एक विचार के आधार पर चलने वाली पार्टी है और पार्टी में कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा ने नीलम सरैक को टिकट दिया है और जनता भाजपा को ज़रूर वोट देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। और विपक्षियों के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए वो या तो भ्रम फैला कर या दुष्प्रचार का सहारा लेकर चुनाव मैदान में है। 

इसे भी पढ़ें: नवरात्र मेला में कोविड टीकाकरण के विशेष सत्र का आयोजन , ज्वालामुखी में आने वालों की होगी रैंडम सैंपलिंग

भारद्वाज ने कहा कि एक साल बाद आम चुनाव होने है। जनता नीलम को एक साल के लिए परखे। उन्होंने कहा कि नीलम सरैक एक अनुभवी प्रत्याशी हैं और पंचायतीराज संस्थाओं में लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करती रहीं है।   कार्यालय के उद्घाटन के समय टिक्कर बाजार में रैली भी निकाली गयी। सभा को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, जिला अध्यक्ष अजय श्याम, प्रत्याशी नीलम सरैक व अन्य नेताओं ने संबोधित किया। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश