दार्जिलिंग, तराई और दुआर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकता : शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

नयी दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में गोरखा लोगों और दार्जिलिंग, तराई और दुआर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: शाह, नड्डा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया

बयान में बताया गया कि गृह मंत्री ने सभी संबंधित पक्षों की बातें सुनीं और पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में नवंबर में दूसरे दौर की वार्ता आयोजित करने का निर्णय किया। राज्य सरकार को अगले दौर की वार्ता के लिए विशेष तौर पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने के लिए कहा गया है।

बयान के मुताबिक, शाह ने कहा कि दार्जिलिंग की पहाड़ियों और तराई तथा डुआर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट के नेतृत्व में गोरखा प्रतिनिधिमंडल ने गोरखाओं और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला।

बैठक में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री औरअलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, जनजातीय मामलों के सचिव अनिल कुमार झा, भारत के महापंजीयक विवेक जोशी और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गोरखाओं की ओर से प्रतिनिधिमंडल में दार्जिलिंग के विधायक नीरज जिम्बा, कुर्सियांग के विधायक बी. पी. बजगाईं, कालचीनी के विधायक विशाल लामा, जीएनएलएफ के प्रमुख मान घीसिंग और सीपीआरएम के प्रमुख आर. बी. राई एवं अन्य थे।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 :असम में 270 नए मामले, मिजोरम सरकार ने घर पर भी मास्क पहनने को कहा

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर