शाह, नड्डा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया

Manipur elections
प्रतिरूप फोटो

सूत्रों अनुसार आगामी मणिपुर विधान सभा के लिए बैठक देर शाम शुरू हुई और इस दौरान राज्य की राजनीतिक स्थिति का व्यापक विश्लेषण किया गया। राज्य में विधानसभा की 60 सीटें हैं।

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मणिपुर में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। शाह और नड्डा के अलावा भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष, मणिपुर के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य में पार्टी मामलों के प्रभारी संबित पात्रा भी बैठक में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होने पर उत्तरप्रेदश में अपने बूते पर चुनाव लड़ सकता है जदयू

सूत्रों ने बताया कि बैठक देर शाम शुरू हुई और इस दौरान राज्य की राजनीतिक स्थिति का व्यापक विश्लेषण किया गया। राज्य में विधानसभा की 60 सीटें हैं।

इसे भी पढ़ें: सिख समुदाय के सदस्यों ने नड्डा से मुलाकात की

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़