कोरोना में भी नहीं रुकने दिया विकास, किए 4000 करोड़ के उद्घाटन-शिलान्यास: जयराम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 14, 2021

बंजार। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र में विकास और महंगाई को लेकर विपक्ष से सवाल किए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान हमारे सामने कई संकट और चुनौतियां थी। हमने एक ओर लोगों की जिंदगी बचाने में प्राथमिकता दी। दूसरी ओर विकास कार्यों की गति पर भी ब्रेक नहीं लगने दी।

इसे भी पढ़ें: जयराम, बोले-कांग्रेस के लोग बार-बार मंडी का जिक्र कर रहे हैं। मगर उन्हें मैं बताना चाहता हूं मंडी का मतलब किन्नौर से भरमौर तक

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “ कांग्रेस के लोग कहते हैं कि कुछ नहीं किया। बहुत सारी बातें करतें हैं, जैसे पहले उनकी पीढ़ियां कोरोना का इलाज करती थीं। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई को रोकने के लिए प्रत्यन कर रहे हैं। आने वाले समय में महंगाई पर पूरी तरह से लगाम लग जाएगी, लेकिन क्या कांग्रेस के कार्यकाल में कभी महंगाई नहीं थी। महंगाई हमेशा अस्थाई होती है।

इसे भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह देशभक्त थे , हमें यकीन है कि वो आज होते तो कन्हैया कुमार जैसे शख्स को हिमाचल की धरती पर पांव नहीं रखने देते : कश्यप

कांग्रेस कह रही है कि परिवर्तन करो। जिस पार्टी का पूरे देश में कुछ नहीं बचा उसे परिवर्तन की जरूरत है मंडी को नहीं। अब तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी कह रहे हैं कि जिस पार्टी का कहीं कुछ नहीं बचा वहां क्या करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर कांग्रेस स्टार प्रचारकों कन्हैया कुमार और नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। वहीं, उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनकी पार्टी में उछलकूद मची है। लोकसभा का उपचुनाव हम भारी बहुमत से जीत रहे हैं। इसके साथ ही 2022 भी जीतेंगे।

इसे भी पढ़ें: जनता से जुड़े मुद्दों से क्यों भाग रही है भाजपा-कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने भाजपा के चुनाव प्रचार पर उठाए स्वाल

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बार-बार यह कहती आ रही हैं कि मैंने उपचुनाव नहीं लड़ना था। हम इस मंच से कहना चाहते हैं कि हमें मजबूर नहीं,  मजबूत सांसद चाहिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूछा कि कांग्रेस प्रदेश में इतने साल सत्ता में रहे। लोगों के मुफ्त इलाज के बारे में क्यों नहीं सोचा। हमने हिम केयर योजना के तहत एक लाख से ज्यादा लोगों का मुफ्त इलाज करवाया। साथ ही साथ उन्होंने सरकार की शगुन योजना की बात भी की। उन्होंने कहा कि बिस्तर पर लाइलाज बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए हमने सहारा योजना चलाई। इसमें हर महीने लोगों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: एक लोकसभा व तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर संसद में जाकर आपकी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा, “ ये हमारे लिए गर्व की बात है कि कारगिल का युद्ध लड़ने वाले और उस युद्ध में फतह हासिल करने वाले बीजेपी के प्रत्याशी हैं। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने पहली हिमाचल के इतिहास में 68 विधानसभाओं में बढ़त दर्ज की थी। सराज विधानसभा क्षेत्र से रामस्वरूप शर्मा को 22 हजार की लीड मिली थी। उन्होंने कहा कि इस बार ये बढ़त 25 हजार के पार होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John