Tarique Rahman के PM बनते ही एक्शन में Dhaka, DGFI चीफ ने Delhi में R&AW प्रमुख से की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2026

ढाका ने मार्च की शुरुआत में अपने खुफिया एजेंसी प्रमुख को भारत भेजा। ये बीएनपी की चुनाव जीत और तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद बांग्लादेश से भारत की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा थी। बांग्लादेश की शीर्ष रक्षा खुफिया एजेंसी, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फोर्सेज इंटेलिजेंस (डीजीएफआई) के महानिदेशक मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी ने 1 से 3 मार्च के बीच दिल्ली का दौरा किया। उन्होंने भारत की विदेश खुफिया एजेंसी आर एंड एडब्ल्यूए के प्रमुख पराग जैन और सैन्य खुफिया महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आर एस रमन से मुलाकात की। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के पांच दिन बाद, रहमान ने ब्रिगेडियर जनरल कैसर राशिद को मेजर जनरल के पद पर पदोन्नत किया और उन्हें डीजीएफआई का महानिदेशक नियुक्त किया।

इसे भी पढ़ें: ईरान के ड्रोन की वजह से टूटी पाकिस्तानियों की टांगे, हिल जाएगा भारत !

हादी का निधन 18 दिसंबर, 2025 को सिंगापुर के एक अस्पताल में हुआ, उनकी हत्या 12 दिसंबर को ढाका में सिर में गोली लगने के छह दिन बाद हुई। 32 वर्षीय हादी बांग्लादेश में 2024 के छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह के दौरान एक प्रमुख युवा नेता के रूप में उभरे थे, जिसके कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। हादी इंकलाब मंचो के सह-संस्थापक और प्रवक्ता थे, जो जुलाई 2024 के विद्रोह के बाद उभरा एक राजनीतिक मंच था। उनकी हत्या बांग्लादेश में एक बड़ा विवाद का कारण बनी, जिसके चलते और अधिक विरोध प्रदर्शन और दंगे हुए। आरोपी राहुल (37), उर्फ ​​फैसल करीम मसूद, और आलमगीर हुसैन (34), को शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बोंगाँव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, राहुल बांग्लादेश के पटुआखाली का निवासी है, जबकि आलमगीर ढाका का निवासी है। बांग्लादेश सरकार ने अब गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों से मिलने के लिए कांसुलर पहुंच की मांग की है। बांग्लादेश की विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने सोमवार को ढाका में पत्रकारों से कहा, "हमें कल पता चला कि उस्मान हादी हत्याकांड के दो संदिग्धों को कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें दो सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। चूंकि हमारे पास उनके बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है, इसलिए हमने उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए कोलकाता स्थित अपने दूतावास के माध्यम से कांसुलर पहुंच का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: ईरान के साथ युद्ध के तनाव के बीच एक्शन में भारत, बांग्लादेश को भेजा 5 हजार टन तेल

उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपियों के प्रत्यर्पण के लिए सरकार स्थापित नियमों और विनियमों का पालन करेगी ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके, क्योंकि भारत और बांग्लादेश के बीच बंदियों के हस्तांतरण के लिए एक संधि है। जूनियर मंत्री ने कहा कि हम हादी हत्याकांड में न्याय सुनिश्चित करने के लिए उन्हें वापस लाने के लिए सभी राजनयिक प्रयास करेंगे और इस संबंध में भारत से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन