ईरान के ड्रोन की वजह से टूटी पाकिस्तानियों की टांगे, हिल जाएगा भारत !

Iranian drone
AI Image
अभिनय आकाश । Mar 10 2026 7:46PM

ईरान के ड्रोनस जब बहरीन के परखच्चे उड़ा रहे थे तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के कई लोग ईरान के समर्थन में जश्न मनाने लगे। ये पाकिस्तानी और बांग्लादेशी बहरीन पर ईरान के ड्रोनस हमलों के वीडियो बनाने लगे। उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हंसने लगे। लेकिन इसके बाद बहरीन ने जो किया वो अपने आप में एक मिसाल है।

ईरान ने बहरीन पर हमले तेज कर दिए हैं। बहरीन में मिलिट्री बेससेस के साथ अब रिहाइशी बिल्डिंग्स को भी निशाना बनाया जा रहा है। बहरीन ने कभी नहीं सोचा था कि उसे ऐसा दिन देखना पड़ेगा। लेकिन ईरानी हमलों के बीच बहरीन में रहने वाले पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों ने जो हरकत की है, उसे देखकर बहरीन के होश उड़ गए हैं। बहरीन पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों पर इतना भड़क गया है कि उसने ऐसा फैसला ले लिया जिसकी तारीफ दुनिया भर में हो रही है। दरअसल ईरान के ड्रोनस जब बहरीन के परखच्चे उड़ा रहे थे तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के कई लोग ईरान के समर्थन में जश्न मनाने लगे। ये पाकिस्तानी और बांग्लादेशी बहरीन पर ईरान के ड्रोनस हमलों के वीडियो बनाने लगे। उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हंसने लगे। लेकिन इसके बाद बहरीन ने जो किया वो अपने आप में एक मिसाल है।

इसे भी पढ़ें: Iran पर हमले की धमकी से पलटे Trump, अब बोले- बातचीत को तैयार, लेकिन शर्तें लागू

दरअसल बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की तारीफ करने के आरोप में पांच पाकिस्तानियों और एक बांग्लादेशी नागरिक को दबोच लिया है। बहरीन ने इन्हें गद्दार माना है। इन पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों की टांगे तोड़ी जा रही हैं। बताइए यह पाकिस्तानी और बांग्लादेशी बहरीन की थाली में खा रहे थे और उसी में छेद भी कर रहे थे। लेकिन बहरीन ने इनका तगड़ा इलाज शुरू कर दिया है। बहरीन ने कहा है कि पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों ने ईरान की आक्रामकता के प्रति सहानुभूति जताई है। ईरान के शत्रु पूर्ण कार्यों का महिमामंडन किया है जो सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए हानिकारक है। बहरीन ने बताया कि यह पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लोग सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैला रहे थे। सड़कों पर ईरान के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। ऐसे में इनका इलाज जरूरी था। कतर ने भी ऐसे 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जो धमाकों की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। ऐसे कई लोग संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत में भी पकड़े गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: गजब बेइज्जती है! ट्रंप को कुछ समझ ही नहीं रहा ईरान, अब कहा- तुमसे बड़े आए-गए, कहीं खुद का सफाया न हो जाए

बहरीन के अधिकारियों ने पांच पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान इस प्रकार की है:

अफजल खान

मोहम्मद मोआज अकबर

अहमद मुमताज

अर्सलान अली सज्जाद

अब्दुल रहमान अब्दुल सत्तार

इस मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मोहम्मद इसराफेल मीर के रूप में हुई है।

वायरल वीडियो के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की

गृह मंत्रालय ने कहा कि आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद उन्हें ट्रैक किया गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान आकर्षित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि ये गिरफ्तारियां गलत सूचना और दहशत के प्रसार को रोकने के लिए की गई हैं, और बताया कि संदिग्धों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है। बहरीन के अधिकारियों ने निवासियों को सार्वजनिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सामग्री को ऑनलाइन साझा करने या प्रचारित करने के खिलाफ बार-बार चेतावनी दी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़