दिग्विजय सिंह बोले, कांग्रेस के पक्ष वाले मतदान केंद्रों की मशीनें खराब

By अनुराग गुप्ता | Nov 28, 2018

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आ रहा है। बता दें कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष वाले पोलिंग बूथों पर EVM मशीनें खराब हैं। उनके इस बयान के बाद मशीनों का जायजा होने की स्थिति सामने आ रही है।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय के बेटे जयवर्धन बोले, गुना की चारों सीटों पर होगा कांग्रेस का कब्जा

वहीं, एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ग्वालियर जिले के भगत सिंह नगर के पोलिंग बूथ पर देरी से मतदान शुरू हुआ। कतार में खड़े लोगों की शिकायत थी कि सुबह 8 बजे से लाइन में खड़े होकर वह मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे लेकिन मशीन में खराबी की वजह से करीब 9:15 के बाद वोटिंग शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें: मतदान से पहले शिवराज ने बोले, MP में BJP जीतेगी तभी राज्य का कल्याण होगा

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में इस बार भी मुख्य रूप से भाजपा एवं कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि, प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि वह दिल्ली वाली अपनी सफलता को राज्य में दोहराएगी, जहां 2015 के चुनाव में उसने कांग्रेस और भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया था। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution पिछली सरकारों की देन, CM Rekha Gupta बोलीं- अब बनेगी Long-Term Strategy

Bharat Taxi की शुरुआत, ग्राहकों को मिलेगी बेहद सस्ती सवारी, Ola और Uber की मुश्किलें बढ़ना तय है!

CM Yogi का ड्रीम प्रोजेक्ट UP Film City अब हकीकत, Mom-2 से होगी शूटिंग की शुरुआत

बिट्टू को गद्दार कहने पर भड़के PM Modi, बोले- Rahul Gandhi की सिख विरोधी मानसिकता उजागर