ईवीएम पर दिग्विजय के आरोप बता रहे हैं, क्लीनस्वीप करेगी भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Nov 03, 2020

भोपाल। अभी तक मतदान का प्रतिशत अच्छा है। मतदान का ट्रेंड भी कहीं न कहीं भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है। और फिर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में चिप एड होने की आशंका जता दी है। इसका सीधा सा अर्थ है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है और उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी क्लीनस्वीप कर रही है। कांग्रेस के जो भी नेता यह कह रहे हैं कि ईवीएम की चिप हाईप्रोसेस की गई है, वे उपचुनाव में अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए उसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं, हार के लिए कुछ नया बहाना ढूंढ रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश शाम 06 बजे तक हुआ 66.28 प्रतिशत मतदान, मतदान प्रतिशत और भी बढ़ने का अनुमान

शर्मा ने कहा कि अपनी आसन्न हार को देखकर कांग्रेसी नेता बौखला गए हैं। कांग्रेस के लोग पहले दिन से ही गुंडागर्दी करने पर उतारू हैं। उन्होंने हाटपिपल्या में पार्टी प्रत्याशी के भाई पर हमला किया, ग्वालियर में पार्टी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर पर हमला किया गया। कमलनाथ व दिग्विजय सिंह इसी रणनीति में लगे रहे कि किस प्रकार से धनबल और बाहुबल के आधार पर चुनाव को प्रभावित किया जाए। किंतु हर बूथ पर सक्रिय और सक्षम कार्यकर्ताओं के होते हुए इन लोगों की दाल नहीं गल पा रही है। शर्मा ने कहा कि यह उप चुनाव प्रदेश के लिए ऐतिहासिक चुनाव बनेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर