दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य जांच के बाद आज हो सकते हैं डिस्चार्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

मुंबई। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें रविवार को ही छुट्टी दे दी जाएगी। उनकी पत्नी और अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो ने रविवार को यह जानकार दी। बानो ने बताया कि 98 वर्षीय अभिनेता को शुक्रवार दोपहर को उपनगर खार में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया, ‘‘डॉक्टरों की टीम ने सभी जांच की और साहब (कुमार) ठीक हैं। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हमें आपकी दुआओं की जरूरत है।’’

प्रमुख खबरें

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति