पार्टी के दौरान रोटी लाने पर हुआ विवाद, केरोसिन डाल अपने ही दोस्त को जलाया जिंदा

By सुयश भट्ट | Jan 27, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पार्टी के दौरान रोटी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने अपने ही दोस्त को जिंदा जला दिया। यह घटना बुरहानपुर जिले के खामनी गांव की है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में नकली पनीर और घी हुआ जब्त, मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई छापेमारी 

इस घटना को लेकर एसपी राहुल कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा है कि बंडू माली ने संतोष को स्कूल की फीस में 50 हजार रुपए की छूट दिलवाई थी। जिसके चलते संतोष ने उसे पार्टी देने को कहा था। पार्टी में घर से रोटी लाने की बात हुई थी।

लेकिन बंडू माली ने पार्टी में शामिल मोहन से कहा कि तुमने घर से रोटी नहीं लाई है। दूसरे के घर से लाई है। और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मोहन ने अन्य आरोपियों के साथ बंधु माली को खेत में बने मकान पर ले जाकर उसके ऊपर केसोसिन छिड़कर जिंदा जला दिया।

इसे भी पढ़ें:ऑनलाइन मिलेगी निजी स्कूलों को मान्यता, 10 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन 

 एसपी ने आगे कहा कि पुलिस शव के पास मिली अंगूठी से मृतक की पहचान की और पूछताछ के बाद आरोपियों तक पहुंचे। घटना के वक्त सभी आरोपी शराब के नशे धुत थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

प्रमुख खबरें

TISS Ex-Student को Bombay HC से Bail की आस, Campus FIR को दी चुनौती

ICU Bed Management में गड़बड़ी पर Delhi High Court सख्त, 38 Govt Hospitals में NextGen HMIS लागू करने का निर्देश

TMC बागी लोकसभा सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी; 7-10 दिनों में अयोग्यता की याचिकाएं दायर की जाएंगी

E20 Petrol के खिलाफ Tehseen Poonawalla की मुहिम, Gadkari के पुराने वीडियो से US Policy को लेकर सरकार को घेरा