सुनीता दुग्गल ने VRS लेकर राजनीति में आजमाया अपना हाथ, कांग्रेस के इस दिग्गज को हराकर पहुंची हैं लोकसभा

By अनुराग गुप्ता | Apr 29, 2022

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने साल 2019 के आम चुनावों में तत्कालीन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को शिकस्त देकर सुर्खियां बटोरी थीं। उस वक्त उन्होंने अशोक तंवर को 3,09,918 वोटों से परास्त कर पहली बार सांसद बनी। 

मौजूदा समय में हरियाणा से लोकसभा पहुंचने वाली एकमात्र महिला सांसद सुनील दुग्गल का जन्म 29 अप्रैल, 1968 को रोहतक में हुआ था। शुरुआती शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने केमिस्ट्री से एमएससी की और ऐसा करने वाली वो एकमात्र महिला सांसद हैं। सुनीला दुग्गल के पति राजेश दुग्गल आईपीएस हैं। सुनीता दुग्गल भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त भाजपा की हरियाणा इकाई की उपाध्यक्ष हैं।

करीब 22 साल तक इनकम टैक्स विभाग में रहीं सुनीता दुग्गल ने साल 2014 में वीआरएस ले लिया था और फिर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और वो विधानसभा चुनाव हार गईं। इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई और बड़ी जीत दर्ज की। 

इसे भी पढ़ें: MP में भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हैं नरोत्तम मिश्रा, खुद को हिन्दूवादी नेता के तौर पर कर चुके स्थापित ! 

सुनील दुग्गल ने जिस सीट से लोकसभा चुनाव जीता, उसे इंडियन नेशनल लोक दल का गढ़ माना जाता है। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस का भी अच्छा खासा प्रभाव रहा है और 9 बार कांग्रेस को इस सीट से जीत का स्वाद चखने का मौका मिला था। लेकिन 2019 में भाजपा ने वो करिश्मा कर दिखाया जो आजतक नहीं किया था और इसका श्रेय सुनीता दुग्गल को जाता है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान