डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओडिशा सरकार को व्यापक स्तर पर टीकाकरण का सुझाव दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

भुवनेश्वर। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओडिशा सरकार को सुझाव दिया है कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन और अन्य उपायों के बजाए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाना बेहतर है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ओडिशा की टीकाकरण परामर्श समिति की बैठक में ये विचार जताए। डॉ. के श्रीनाथ रेड्डी की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में में डॉ. देवी शेट्टी, डॉ. रमाकांत पांडा, डॉ. सुब्रत आचार्य, डॉ. ललित कांत, डॉ. मृदुला फड़के, डॉँ. दत्तेश्वर होता, डॉ. ई वेंकट राव, डॉ संघमित्र पाटी, डॉ. एम आर पटनायक, डॉ. अजय परीदा और डॉ. सीबीके मोहंती उपस्थित हुए।

इसे भी पढ़ें: अमित पंघाल और शिवा थापा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे

प्रोफेसर वेंकट राव ने राज्य में पहली लहर और दूसरी लहर के दौरान संक्रमण की स्थिति की तुलना की। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 18-44 साल के उम्र समूह में टीकाकरण के लिए दो करोड़ योग्य लोग हैं। डॉ. देवी शेट्टी ने 18-44 साल के लोगों के टीकाकरण के संबंध में सबसे पहले घोषणा करने के लिए ओडिशा सरकार की सराहना की। उन्होंने टीकाकरण को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर देते हुए कहा,‘‘लॉकडाउन की तुलना में टीकाकरण ज्यादा कारगर है।

प्रमुख खबरें

NCLAT का बड़ा फैसला: Shubh Kamna बिल्डटेक मामले में नोएडा प्राधिकरण की अपील खारिज

LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

Tata Sons बोर्ड ने N Chandrasekaran को दिया दूसरा कार्यकाल, Tata Trusts ने जताया विरोध