अमित पंघाल और शिवा थापा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे

amit

अमित पंघाल और शिवा थापा एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे।शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय मुक्केबाज पंघालने विश्व चैम्पियनिशप कांस्य पदक विजेकजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को 5 . 0 से मात दी।

दुबई। भारतीय मुक्केबाजअमित पंघाल और शिवा थापा एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए है। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय मुक्केबाज पंघाल ने विश्व चैम्पियनिशप कांस्य पदक विजेता कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को 5-0 से मात दी। रजत पदक विजेता पंघाल ने उन्हें तब भी सेमीफाइनल में हराया था। दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज ने शानदार हमलों और जवाबी हमलों से प्रतिद्वंद्वी को चित किया।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का ग्रहण! जापान बढ़ाएगा आपातकाल

थापा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त गत चैम्पियन ताजिकिस्तान के बखदूर उस्मोनोव को 4 . 0 से मात दी। वहीं पहली बार इस टूर्नामेंट में उतरे वरिंदर सिंह (60 किलो) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें ईरान के डेनियल शाहबख्श ने 3 . 2से मात दी। भारत की चार महिला मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच गए जिनमें छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किलो), लालबुआतसैही (64 किलो) पूजा रानी (75 किलो) और अनुपमा (प्लस 81 किलो) शामिल हैं। पूजा को वाकओवर मिला जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने नाम वापिस ले लिया। दो बार की विश्व युवा चैम्पियन साक्षी चौधरी (54 किलो) को कजाखस्तान की दीना जोलामन ने हराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़