दिल्ली में उमस! आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान, पारा हाई

Skies

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। शहर में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। शहर में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: अमित पंघाल और शिवा थापा एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक शहर के लिए आधिकारिक तौर पर स्वीकृत आंकड़ों के मुताबिक यहां सफदरजंग वेधशाला में आज सुबह न्यूनतम तापामन 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पालम, आयानगर और लोधी रोड वेधशालाओं में न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री सेल्सियस, 25.6 डिग्री सेल्सियस और 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़