डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा गलती सुधारना चाहते हैं तो सचिन पायलट को सीएम बना दें

By दिनेश शुक्ल | Mar 09, 2021

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री  पलटवार करते हुए कहा है कि गलती सुधारना चाहते हैं तो सचिन पायलट को सीएम बना दें। राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा है कि 'सिंधिया कांग्रेस में मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन भाजपा में जाकर वे बैक बैंचर हो गए हैं। जिसको लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि बहुत जल्दी राहुल गांधी को याद आया कि बिना सिंधिया के मध्य प्रदेश में कांग्रेस शून्य है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में पदस्थ डीएसपी ने लगाई फांसी, छुट्टी पर गए हुए थे अपने गाँव

कमलनाथ पर कसा तंज

इस दौरान मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ द्वारा खुद को जवान कहने वाले बयान मंत्री मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं बुजुर्ग कांग्रेसी हमेशा खुद को युवा कहलाने को आतुर क्यों नजर आते हैं ? स्वयं को जवान साबित करने की इनकी जिद ने कांग्रेस को बूढ़ा कर दिया। महिला दिवस के कार्यक्रम में महिलाओं के बीच कमलनाथ जी का 'अभी तो मैं जवान हूं' कहना शोभा नहीं देता।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार