नशे में युवक ने चार महिला आरक्षकों पर चढ़ाई कार, तीन की हालत गंभीर

By सुयश भट्ट | Feb 26, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। इस घटना की शिकार पुलिस हुई है। कार सवार युवक ने चार महिला आरक्षकों पर कार चढ़ा दी। इस घटना में घायल तीन महिला आरक्षकों की हालत गंभीर है। 

इसे भी पढ़ें:बोर्ड का पेपर बिगड़ने से तनाव में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में चल रहा है इलाज 

जानकारी मिली है कि घटना में घायल दो महिला आरक्षकों का नर्मदा, एक का हमीदिया और एक आरक्षक का जेपी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। चारों महिला आरक्षक ड्यूटी के बाद फिल्म देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान नशे में कार चालक ने चारों महिला आरक्षकों पर कार चढ़ा देता है। पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं नशे में धुत सहर्ष नाम का युवक तेजी से कार चलाते हुए डिपो चौराहे पर चारों महिला आरक्षकों को टक्कर मार देता है। जिसके बाद भी आरोपी कार नहीं रोकता है और सभी आरक्षकों को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले जाता है। इस घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायसल हो जाती है।

प्रमुख खबरें

जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार, वकीलों ने दी इंटरनल ब्लीडिंग की दलील

Israel-Palestine विवाद के बीच भारत की Global Diplomacy, UN Membership और Two-State Solution पर दिया कड़ा संदेश

SC का बड़ा एक्शन! Samay Raina पर कोर्ट को गुमराह करने के लिए 10 लाख का जुर्माना

Sutlej Film Controversy पर Ravneet Singh Bittu की राय से क्यों इत्तेफाक नहीं रखते कई BJP Sikh Leaders?