MP में वैक्सीनेशन महाअभियान के चलते प्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 24 लाख से ज्यादा लोगों को लगा है वैक्सीन

By सुयश भट्ट | Aug 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन महाभियान के दूसरे दिन गुरुवार को दोनों डोज लगाए जाएंगे। लेकिन सरकार और प्रशासन का ज्यादा फोकस दूसरे डोज को लेकर रखा गया है। 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण है। बताया जा रहा है कि इस अभियान में 1 दिन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए भोपाल में 700 सेंटर बनाए गए हैं।

वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि वैक्सीनेशन में फिर मध्यप्रदेश ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि 21 लाख 30 हज़ार टारगेट था लेकिन 24 लाख 20 हज़ार 374 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है। इसका मतलब है कि टारगेट से 14 % ज़्यादा है। प्रदेश में अब तक 65% लोग वैक्सीनेट हो गए हैं।

आगे कहा कि वैक्सीनेशन महाभियान के चलते गुरुवार को 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। खास कर के सेकण्ड डोज़ पर फोकस रहेगा, लेकिन दोनों डोज़ लगेंगे। सुदूर गांव आदिवासी क्षेत्र में जनजागरण करते हुए वहां भी वैक्सीन लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:बढ़ती मंहगाई को लेकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस खोलेगी बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा,रणनीति हुई तय 

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसने कहा था यह बीजेपी की वैक्सीन है और इसके कारण नपुंसक हो जाएंगे। हमारे रिकॉर्ड तो हम तोड़ रहे हैं 24 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है। उन्होंने कहा कि मैं अपील करता हूं आज भी लोग बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवाएं।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना