बढ़ती मंहगाई को लेकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस खोलेगी बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा,रणनीति हुई तय

1 सितंबर से महिला कांग्रेस साल 2023 तक पेट्रोल,डीजल और घरेलू गैस की कीमतों के मामले में जोरदार आंदोलन और प्रदर्शन करने की तैयारी में है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने पूरी उतैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि प्रदेश महिला कांग्रेस शहर से लेकर गांव और कस्बों तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।
इसे भी पढ़ें:इंदौर में हुए प्रदर्शन के बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई एफआईआर
दरअसल कांग्रेस की आलाकमान ने महंगाई के मामले में सूबे की बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का जिम्मा महिला कांग्रेस को दिया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने भी अपने तेवर साफ कर दिये हैं। उन्होंने दावा किया कि अब महिला कांग्रेस सरकार की खिलाफत करते आपको सड़कों पर नज़र आएगी।
इसे भी पढ़ें:भोपाल सांसद का बयान, कहा - महंगाई कुछ और नही सिर्फ फोकट का प्रोपोगेंडा है,कांग्रेस ने कसा तंज
दरअसल 1 सितंबर से महिला कांग्रेस साल 2023 तक पेट्रोल,डीजल और घरेलू गैस की कीमतों के मामले में जोरदार आंदोलन और प्रदर्शन करने की तैयारी में है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने संगठनात्मक बैठकें लेने के बाद ये तय किया है कि पार्टी की महिला कार्यकर्ताएं प्रदेश के गांव गांव और कस्बों से लेकर शहरों तक सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध करेगी।
अन्य न्यूज़











