दमदम पार्क में जूतों से सजाया गया दुर्गा पूजा पंडाल, शुभेंदु अधिकारी ने गृह सचिव से की हस्तक्षेप की मांग

By अनुराग गुप्ता | Oct 09, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने संस्कृति नाम पर कुछ भी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि भाजपा नेता ने कलात्मक स्वतंत्रता के नाम पर मां दुर्गा का अपमान करने का जघन्य कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, उत्तर 24 परगना जिले के दमदम पार्क में एक दुर्गा पंडाल को जूतों से सजाया गया है। 

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया कि दमदम पार्क में एक दुर्गा पूजा पंडाल को जूतों से सजाया गया है। कलात्मक स्वतंत्रता के नाम पर मां दुर्गा का अपमान करने का यह जघन्य कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं मुख्य और गृह सचिव से हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल से षष्ठी से पहले जूते निकलवा दिए जाएं।इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा आयोजन की अनुमति के लिए अदालत का रुख किया था क्योंकि बंगाल ममता सरकार ने दुर्गा पूजा आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि जिस जमीन पर दुर्गा पूजा का आयोजन होता है वह राज्य सिंचाई विभाग की है। ऐसे में ममता बनर्जी की सरकार ने इजाजत देने मना कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी, बोले- भाजपा के वोटों को कोई नियंत्रित नहीं कर सकता 

जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा की इजाजत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया। जिस पर अदालत ने कहा कि लक्ष्मी पूजा के समापन उपरांत आयोजकों को 18 अक्टूबर तक मैदान खाली कर देना होगा।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये