कोरोना वायरस महामारी के दौरान मुफ्त राशन से हर परिवार को मिला भोजन: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महंगाई के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध और कच्चे तेल के अत्यधिक दाम समेत वैश्विक परिस्थितियों और महामारी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार इसे नियंत्रित करने के लिए अनेक कदम उठा रही है और दालों जैसी अनेक आवश्यक सामग्रियों के आयात पर शुल्क एक तरह से हटा दिया गया है। गोयल ने एक संवाददाता सम्मेलन में देश की 80 करोड़ से अधिक गरीब जनता को मुफ्त राशन देने वाली ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के लाभ गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के प्रति अपनी संवेदनशीलता तथा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण की प्रतिबद्धता रेखांकित की है और दो साल से अधिक समय से सुनिश्चित किया है कि महामारी के दौरान किसी घर में भोजन की कमी नहीं रहे।

इसे भी पढ़ें: खरगोन हिंसा: भोपाल के शहर काजी ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- मुसलमानों को एक तरफा सताया जा रहा

भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ के तहत संवाददाताओं से बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि भारत ने 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन देकर दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ट्वीट किया था कि गरीबों का कल्याण उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है और महामारी के दौरान भी सरकार ने अपनी यह प्रतिबद्धता पूरी की।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना