इंडोनेशिया के तट पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

जकार्ता। इंडोनेशिया के तट पर रविवार को 6.9 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिससे सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी और घबराए निवासी अपने घर से बाहर निकल गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु के बीच मोलुक्का सागर में स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। 

इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने आसपास के तटीय समुदायों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। अभी नुकसान या हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं है लेकिन उत्तर मलुकु प्रांत के टर्नेट शहर में निवासियों में घबराहट पैदा हो गई। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं