स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरूष अपना सकते हैं यह आसान उपाय

By मिताली जैन | Jul 23, 2020

किसी भी पुरूष की यह चाहत होती है कि वह पितृत्व का आनंद ले। लेकिन उसके पिता बनने का सुख सिर्फ स्त्री के हाथों में ही नहीं होता, बल्कि इसमें पुरूष की भी बराबर की भागीदारी होती है। अगर पुरूष का स्पर्म काउंट कम होता है तो इसका अर्थ है कि उनकी प्रजनन क्षमता कमजोर है। ऐसे में स्त्री के लिए गर्भधारण करना काफी कठिन होता है। अमूमन पुरूष अपनी इस समस्या को किसी के सामने व्यक्त नहीं करना चाहते, लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ आसान उपायों को अपनाकर अपने स्पर्म काउंट को आसानी से बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में−

इसे भी पढ़ें: जानिए, यौन स्वास्थ्य पर ध्यान देना क्यों है जरूरी

करें एक्सरसाइज

सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन एक्सरसाइज के जरिए भी आप अपने स्पर्म काउंट को बढ़ा सकते हैं। कई अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो इससे वजन कम होता है और आपका स्पर्म काउंट बढ़ता है। 2017 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि हर दिन 50 मिनट के लिए 16 सप्ताह का एरोबिक व्यायाम, 45 मोटे और गतिहीन पुरुषों में शुक्राणु एकाग्रता और मात्रा में वृद्धि हुई है। व्यायाम के अलावा पर्याप्त नींद लेना भी आपके लिए उतना ही आवश्यक है।


स्मोकिंग को कहें नो

धूम्रपान बेहतर स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल भी उचित नहीं माना  जाता है। यह ना सिर्फ कैंसर का कारण बनता है, बल्कि लगातार धूम्रपान शुक्राणुओं की संख्या को भी कम करता है। 2016 में किए गए एक अध्ययन में 6,000 लोगों सहित 20 अन्य अध्ययनों के परिणाम की समीक्षा की गई। यह पाया गया कि लगातार धूम्रपान करने वाले पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो गया था। इसलिए अगर आप अपने स्पर्म काउंट को बढ़ाना चाहते हैं तो सबसे सिगरेट से दूरी बना लें।


शराब व नशीली दवाओं से बचें

शराब व नशीली दवाओं का सेवन भी पुरूष के यौन स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। मारिजुआना और कोकीन जैसी दवाओं का सेवन सीधे शुक्राणुओं की संख्या में कमी से संबंधित है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अत्यधिक शराब पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर और शुक्राणु की गुणवत्ता और मात्रा को कम करती है। यहां तक कि यह कम कामेच्छा और यहां तक कि नपुंसकता का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ अंतरंगता से रिश्ता ही नहीं, सुधरती है सेहत भी, जानिए कैसे

एंटीऑक्सीडेंट युक्त हो डाइट

एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों की संख्या को कम करने में मदद करते हैं। ये मुक्त कण सूजन का कारण बन सकते हैं, जिसके कारण कई बीमारियां और समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अपने आहार में एंटी−ऑक्सीडेंट्स को प्राथमिकता दें। अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट खाद्य पदार्थों की संख्या बढ़ाने से आपको शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में मदद मिल सकती है।


मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

गौतम गंभीर को लेकर कपिल देव का दो टूक: वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं!

बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका भी आ गया टेंशन में, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं