जानिए, यौन स्वास्थ्य पर ध्यान देना क्यों है जरूरी

sexual health
मिताली जैन । Jul 9 2020 11:01AM

बेहतर जीवन के लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी हैं और यौन स्वास्थ्य भी जीवन का एक अहम् हिस्सा है। अगर आपने कभी गौर किया हो कि जब आप तनाव में होते हैं तो कभी−कभी बीमार पड़ जाते हैं। बीमारी के अलावा, तनाव यौन प्रजनन स्वास्थ्य के मुद्दों को भी जन्म दे सकता है।

यौन स्वास्थ्य जीवन का एक बड़ा हिस्सा है। यह आपके स्वास्थ्य के अन्य पहलुओं को भी प्रभावित करता है। इसमें शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य शामिल हैं। हालांकि यौन स्वास्थ्य शब्द को अनियोजित गर्भावस्था से जोड़कर देखा जाता है। जबकि यह एक बेहद विस्तृत शब्द है, जो किसी व्यक्ति के शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के साथ−साथ सेक्स और कामुकता के अलग−अलग पहलुओं को समाहित करता है। तो चलिए जानते हैं कि बेहतर यौन स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों हैं−

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ अंतरंगता से रिश्ता ही नहीं, सुधरती है सेहत भी, जानिए कैसे

संपूर्ण स्वास्थ्य की देखभाल

डॉक्टर बताते हैं कि बेहतर जीवन के लिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी हैं और यौन स्वास्थ्य भी जीवन का एक अहम् हिस्सा है। अगर आपने कभी गौर किया हो कि जब आप तनाव में होते हैं तो कभी−कभी बीमार पड़ जाते हैं। बीमारी के अलावा, तनाव यौन प्रजनन स्वास्थ्य के मुद्दों को भी जन्म दे सकता है। इसलिए, हर व्यक्ति को संपूर्ण रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होती है फ्लिबेंसेरिन और महिलाएं क्यों करती हैं इसका इस्तेमाल

एक स्वस्थ दृष्टिकोण

सेक्सोलॉजिस्ट के अनुसार, यौन स्वास्थ्य केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में नहीं है, बल्कि यह आपके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के बारे में भी है। जब आप अपने यौन स्वास्थ्य के बारे में सजग होते हैं तो ना सिर्फ आप स्वयं को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचा पाते हैं, बल्कि यह साथी के साथ आपसी रिश्ते को मजबूत करने में भी मदद करता है।

बेडरूम में बेहतर

बहुत से लोग बेडरूम में अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के चक्कर में कई बार कुछ ऐसा करते हैं, जो उन्हें और उनके पार्टनर को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा कई बार कुछ लोग अपनी परफार्मेंस को लेकर भी अंडरप्रेशर होते हैं। ऐसा अक्सर इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें यौन स्वास्थ्य के बारे में पूरी तरह और सटीक जानकारी नहीं होती। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो यौन स्वास्थ्य की जानकारी आपको अपने और अपने साथी की शरीर की बेहतर देखभाल करने में मदद करेगी। इसके अलावा, आपके लिए अपने साथी के साथ संवाद करना आसान होगा कि आप बेडरूम में क्या चाहते हैं और शारीरिक और भावनात्मक दृष्टिकोण से अपने यौन साथी से क्या अपेक्षा करते हैं। वहीं पार्टनर की इच्छाओं और उसकी जरूरतों को समझने में भी आपको मदद मिलेगी।

- मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़