पार्टनर के साथ अंतरंगता से रिश्ता ही नहीं, सुधरती है सेहत भी, जानिए कैसे

sex intimacy
मिताली जैन । Jul 2 2020 4:09PM

अब बात अगर अंतरंगता से स्वास्थ्य लाभों की हो तो इससे आपको एक नहीं, बल्कि कई तरह के लाभ होते हैं। अंतरंगता आपके भीतर तनाव को कम करने और स्वस्थ रहने में मदद करती है। आजकल व्यक्ति कई तरह के तनाव में रहता है, जिसके कारण उसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं।

पति−पत्नी के रिश्ते में प्रेम, आपसी समझ व विश्वास के साथ−साथ एक चीज बहुत अधिक अहम् होती है और वह है अंतरंगता। जब दो लोग एक−दूसरे से शारीरिक रूप से जुड़ते हैं तो इससे उनके बीच का भावनात्मक रिश्ता भी मजबूत बनता है। इतना ही नहीं, जो पति−पत्नी आपसी संभोग करते हैं, उनका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। हालांकि अगर आप सोचते हैं कि शारीरिक संबंध बनाने से सिर्फ आपसी रिश्ते ही बेहतर होते हैं तो आप गलत हैं। सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन शारीरिक संबंध बनाने से आपकी सेहत भी सुधरती है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस लेख में−

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या है सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीजेज

क्या है अंतरंगता

कुछ लोग अंतरंगता को सिर्फ संभोग से जोड़कर देखते हैं। लेकिन डॉक्टर कहते हैं कि अंतरंगता शारीरिक भी हो सकती है और इसके बिना भी। अंतरंगता शारीरिक संबंध के बजाय भावनात्मक अधिक है। इसे कुछ इस तरह समझा जा सकता है कि जैसे−जैसे रिश्ता पुराना होता जाता है और उम्र बढ़ने लगती है, तो सेक्सुअल फ्रीक्वेंसी कम हो सकती है, लेकिन इस दौरान अंतरंगता बढ़ सकती है। वहीं सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि सेक्स और अंतरंगता अलग−अलग होने के बाद भी वह परस्पर जुड़े होते हैं। कुछ लोग अपने पार्टनर से प्यार करने और उनकी देखभाल को प्रदर्शित करने के लिए शारीरिक संबंधों का सहारा लेते हैं।

अंतरंगता के विभिन्न प्रकार

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंतरंगता के प्रमुख रूप से चार प्रकार है। सबसे पहले शारीरिक, जिसमें पार्टनर के साथ रहना और उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताना। दूसरा है भावनात्मक, जिसका अर्थ है भावनाओं और विचारों को साझा करना और एक भावना स्तर पर जुड़ना। तीसरा है कामुक, जो शारीरिक स्पर्श और खुशी और शारीरिक रूप से कनेक्ट करने के अन्य तरीके हालांकि इसमें संभोग शामिल नहीं है। बस इनमें पार्टनर को गले लगाना और किस करना आदि है। आखिरी है संभोग, जिसका अर्थ है संभोग या सेक्स का कोई अन्य रूप। चूंकि हर व्यक्ति अलग है, इसलिए हर व्यक्ति अपने संबंधों में अंतरंगता के इन विभिन्न रूपों का इस्तेमाल करता है।

इसे भी पढ़ें: इंटिमेट होना है लेकिन प्रेग्नेंट नहीं होना तो अपनाएं ये तरीके

स्वास्थ्य लाभ

अब बात अगर अंतरंगता से स्वास्थ्य लाभों की हो तो इससे आपको एक नहीं, बल्कि कई तरह के लाभ होते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि अंतरंगता आपके भीतर तनाव को कम करने और स्वस्थ रहने में मदद करती है। आजकल व्यक्ति कई तरह के तनाव में रहता है, जिसके कारण उसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। लेकिन अंतरंगता आपको कई तरह की बीमारियों से बचाव में मदद करती है।

इसके अलावा जब आप अपने पार्टनर से जुड़ाव महसूस करते हैं तो ऐसे में आपको जीवन में अकेलेपन का अहसास नहीं होता। इस तरह आप जीवन की विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को अकेला नहीं पाते। इस तरह अगर देखा जाए तो अंतरंगता मृत्यु दर के जोखिम को भी कम करने में मददगार है। पार्टनर से मिला प्यार और तारीफ आपके अच्छे स्वास्थ्य में योगदान देता है। 

डॉक्टरों के अनुसार, अंतरंगता प्राप्त करने के लिए सेक्स आवश्यक नहीं है। अंतरंगता अक्सर बेहतर सेक्स जीवन का कारण बन सकती है, जो अपने आप में स्वास्थ्य लाभ है। सेक्स के बारे में आपका अनुभव बेहतर होगा क्योंकि आप अपने साथी की जरूरतों को सुनने और उसकी देखभाल करने के लिए के लिए बेताब होंगे। 

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए हानिकारक है सोयाबीन, पिता बनने की क्षमता होती प्रभावित

संभोग के स्वास्थ्य लाभ

वहीं संभोग के स्वास्थ्य लाभों की बात हो तो सेक्स करने के कार्य से शरीर में कई सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। सेक्सोलॉजिस्ट अर्थात सेक्स विशेषज्ञ बताते हैं कि स्वस्थ यौन जीवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली और रक्तचाप को भी प्रभावित कर सकता है, दर्द को कम कर सकता है और बेहतर नींद में मदद कर सकता है। वास्तव में, ऑर्गेज्म ऑक्सीटोसिन जारी करके रक्तचाप को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, सेक्स व्यायाम का एक रूप ही है। साथी के साथ यौन गतिविधि मध्यम गति की सैर करने के समान स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है। आप शायद 30 मिनट के सेक्स सत्र में 70−150 कैलोरी जला सकते हैं। इसके अलावा, सेक्स एंटीबॉडी इम्यूनोग्लोबुलिन ए (आईजीए) को बढ़ाता है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकता है। जो लोग सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स करते हैं, उन लोगों की तुलना में अधिक आईजीए होता है जो कम बार सेक्स करते हैं।

मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़