पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, CM चरणजीत चन्नी के करीबी रिश्तेदार के ठिकानों पर छापेमारी

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2022

पंजाब में अवैध बालू खनन के मामले में चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदार के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड हुई है। 10 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल कम्पनियों के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत पंजाब में कई स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की। एजेंसी की ओर से जिन लोगों पर छापेमारी की गई है, उनमें से एक राज्य के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का भतीजा भूपिंदर सिंह हनी भी है। सीमावर्ती राज्य में कम से कम 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और संघीय एजेंसी के अधिकारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।

पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी खासतौर से पंजाब कांग्रेस की तरफ से भी दलीलें सामने आ गई। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया कि ये चुनाव को देखते हुए सबकुछ करने की कोशिश की जा रही है।  पंजाब चुनाव में कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने ट्वीट किया, 'चुनाव के दौरान भाजपा सरकार सीबीआई, ईडी और आटी रेड्स का इस्तेमाल करती है। गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने शेयर की सोनू सूद की वीडियो, नवजोत सिंह सिद्धू का टूटा दिल, पार्टी का 'साफ इशारा'- यह होंगे सीएम उम्मीदवार

पंजाब में रेत खनन का मामला काफी पुराना  

पंजाब में रेत माफिया काफी सक्रिय हैं और ये बात किसी से छिपी नहीं है। हर बार इस तरह की खबरें आती रही हैं। सीएम चन्नी भी खनन माफिया और अवैध बालू खनन को लेकर हमेशा संजीदा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जीरो टॉलरेंस की नीति की भी बात कही है। पिछले दो महीने की स्थिति देखें जिसमें सीएम बैठक कर रहे थे तो उसमें ये कहा जा रहा था कि बालू माफिया से लेकर रेत माफिया तक जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। लेकिन अब उनके रिश्तेदार के घर पर ही छापेमारी हो गई। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा पंजाब के पत्रकारों को लेकर गए थे। उन्होंने चमकौर साहिब का इलाका दिखाते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री का एरिया है ये और यहां पर भी अवैध रेत खनन हो रहा। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने भी उसके बाद कहा था कि किसी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार