Eid ul-Adha 2023 | राजधानी दिल्ली में पारंपरिक उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बारिश और बूंदाबांदी के बावजूद ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में विशेष नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाइयां दीं और औपचारिक ‘कुर्बानी’ के बाद भोजन भी साझा किया। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने इस अवसर पर लोगों को ट्विटर के जरिए बधाई दी।

इसे भी पढ़ें: Procter & Gamble लगाएगी कारखाने, गुजरात में 2,000 करोड़ के निवेश से होगी शुरुआत

उन्होंने कहा, ‘‘ईद-उल-जुहा प्रेम और बलिदान का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार हमें मानवता की नि:स्वार्थ सेवा करने और बलिदान के मार्ग का अनुसरण करने को प्रेरित करता है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इस दिन हम सभी को समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने का संकल्प लेना चाहिए।’’ इस्लामी मान्यता के अनुसार, पैगंबर हज़रत इब्राहिम अपने बेटे हज़रत इस्माइल को इसी दिन अल्लाह के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके बेटे इस्माइल को जीवनदान दे दिया। इसी की याद में यह त्योहार मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

MS Dhoni की वापसी पर सस्पेंस गहराया, Lucknow मैच से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, जानें वजह

एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी

Hardik Pandya और Surya बाहर, यॉर्कर किंग Jasprit Bumrah के हाथ में MI की कमान

Taliban ने दिया भारत को अफगान-पाक बॉर्डर का ठेका, 46 मिलियन डॉलर की बड़ी डील!