महाराष्ट्र के धुले में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोगों की मौत, 43 जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

मुम्बई। महाराष्ट्र के धुले जिले में एक रसायन फैक्ट्री में शनिवार सुबह कई सिलेंडर फटने से करीब 8 लोगों की मौत होने की आशंका है। जबकि 43 लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिरपुर तालुका के वाघदी गांव स्थित फैक्ट्री में करीब 100 मजदूर घटना के वक्त मौजूद थे। हादसा सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ।

शिरपुर पुलिस थाना अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री में कई सिलेंडर फट गए। पुलिस और बचाव दल अभी तक कम से कम आठ शव बरामद कर चुके हैं। बचाव कार्य अभी जारी है। पुलिस, आपदा प्रबंधन और दमकल विभाग के कई दल बचाव कार्य में जुटे हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह