सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 72,442.88 करोड़ रुपये बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 72,442.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में इन्फोसिस रही। सप्ताह के दौरान सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 24,962.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,85,564.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में 18,458.26 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 11,30,763.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: ई-कॉमर्स क्षेत्र में एफडीआई के मुद्दे पर डीपीआईआईटी ने उद्योग, व्यापार संगठनों के साथ बैठक

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 25,294.37 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 13,55,784.49 करोड़ रुपये पर आ गया। एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 2,320.4 करोड़ रुपये घटकर 3,40,206.19 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 प्रतिशत चढ़ा।

प्रमुख खबरें

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ

पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

Mecca Defence Alliance की पहली बैठक में हुए बड़े फैसले, Pakistan को मिली अहम जिम्मेदारी, भारत पर इसका क्या होगा असर?

Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी