विधानसभा चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज, इस समय होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान

By अनुराग गुप्ता | Jan 11, 2021

नयी दिल्ली। साल 2021 की शुरुआत के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली थी और तैयारियों में जुट गए। इसी बीच खबर है कि चुनाव आयोग चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। जहां सरकार कृषि कानूनों के भारी विरोध के बीच में फरवरी के मध्य में आम बजट पेश कर सकती हैं, वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी दे सकता है। 

सभी अधिकारियों को बुलाया गया दफ्तर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने एक आदेश जारी कर अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दफ्तर में उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया है। दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बाकी दफ्तरों की तरह चुनाव आयोग ने भी 33 से 50 फीसद कर्मचारियों के साथ काम कर रहा था और बाकी के अधिकारी और कर्मचारी अपने घरों से काम कर रहे थे लेकिन अब सभी को दफ्तर बुलाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: TMC सांसद पर देवी सीता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप, भाजपा का पलटवार 

इन राज्यों में होना है चुनाव

इस साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले सभी राज्यों के चुनाव सम्पन्न हो सकते हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने वाला है। ऐसे में चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों ने जानकारी दी कि चुनाव आयोग बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख को देखते हुए उसी के अनुरूप तारीखों की घोषणा करेगी। इस बार की बोर्ड परीक्षा 4 मई से 10 जून के बीच होने वाली है। जिसका मतलब है कि 4 मई से पहले चुनाव सम्पन्न कराए जा सकते हैं।

एडवाइजरी हुई जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसके मुताबिक जिन अधिकारियों ने पिछले चुनावों में लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई करने का आदेश दिया था या फिर जिन लोगों के खिलाफ मामले की सुनवाई हो रही है। उन लोगों को इस बार ड्यूटी पर नहीं लगाया जाए ताकि बिना किसी अड़चन के चुनाव सम्पन्न हो सके। 

इसे भी पढ़ें: दुआरे सरकार कार्यक्रम में 29 दिनों में करीब 90 लाख लोगों को फायदा मिला है: ममता 

आयोग के लिए पश्चिम बंगाल में चुनाव कराना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि यहां पर आए दिन हिंसा की खबरें सामने आती रहती हैं। ऊपर से भाजपा कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर आयोग से सख्ती बरतने की मांग कर रही है। बंगाल में भाजपा पहली बार मुख्य विपक्षी के तौर पर सामने आई है और लगातार सत्ता परिवर्तित करने का दावा कर रही है। लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को अपने प्रदर्शनों से चौंका दिया था वहीं कांग्रेस वामदलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

UPSC 2025 Selection: OBC Creamy Layer नियमों पर Supreme Court में Special Bench के गठन की तैयारी

Patna में BPSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन, CM आवास घेराव पर पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन चला

ज़रा हटके ज़रा बचके, ये सफर नहीं आसान...10 KM का किराया 500 रुपये! भाषा विवाद के बीच अपने ही शहर में टूरिस्ट बने मुंबईवासी?

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर