राधामोहन सिंह को बनाया गया BJP के संगठन चुनावों का चुनाव अधिकारी

By अंकित सिंह | Jul 19, 2019

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के सांसद राधामोहन सिंह, हंसराज अहीर, विनोद सोनकर और सीटी रवि को भाजपा के आगामी संगठन चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन चुनाव के संचालन हेतु राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं सह-चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। 

 

राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है जबकि बाकी लोगों को सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। राधमोहन सिंह बिहार के मौतीहारी से सांसद हैं और मोदी सरकार पार्ट-1 में कृषि मंत्री थे। 

 

प्रमुख खबरें

Karnataka BJP Animated Clip | जेपी नड्डा, अमित मालवीय और कर्नाटक BJP अध्यक्ष पर केस दर्ज, एनिमेटेड वीडियो मामले में कांग्रेस ने कराई FIR

Coast Guard ने केरल तट के पास 6 भारतीय मछुआरों को ले जा रहे ईरानी जहाज को हिरासत में ले लिया

धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

Mumbai North East में BJP को बड़ी जीत का भरोसा, लक्ष्य के लिए कार्यकर्ता बहा रहे पसीना