हमले के बाद के घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं: चुनाव आयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

मुंबई। चुनाव आयोग पुलवामा आतंकवादी हमले और वायुसेना के हवाई हमले के रूप में सरकार के जवाब के बाद देश में चल रहे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह बात कही। चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग संविधान द्वारा दिये गए आदेश का पालन करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ है। 

लवासा इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले और उस पर सरकार की ओर से जवाबी कार्रवाई के चलते आम चुनाव को लेकर आयोग के कार्यक्रम पर असर पड़ेगा। लवासा ने कहा कि चुनाव आयोग अब तक हुए सभी घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और हम पर संविधान द्वारा दिये गए आदेश का पालन करने की जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यहां प्रेस कांफ्रेंस की। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह