दिल्ली में बिजली की मांग चरम पर, 7,323 मेगावाट की नई ऊंचाई पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार चौथे दिन भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग शुक्रवार दोपहर को 7,323 मेगावाट की नई ऊंचाई पर पहुंच गई, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिजली की मांग में तेज वृद्धि के बावजूद निर्बाध आपूर्ति जारी रही। इससे पहले इस मौसम की सबसे अधिक मांग 7,026 मेगावाट बृहस्पतिवार को दर्ज की गई थी, जिसने पिछले दिन के 6,921 मेगावाट के रिकॉर्ड को तोड़ा था। दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के वास्तविक डेटा के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3.16 बजे बिजली की मांग 7323 मेगावाट पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: स्पेन ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, स्विट्जरलैंड को पेनल्टी शूट आउट में हराया

2 जुलाई, 2019 को दिल्ली में 7,409 मेगावाट की बिजली की सर्वकालिक अधिकतम मांग दर्ज की गई थी। बीएसईएस डिस्कॉम- बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) ने अपने क्षेत्रों में क्रमशः 3,079 मेगावाट और 1,640 मेगावाट की बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। बिजली वितरक कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह बताया। टीपीडीडीएल के एक प्रवक्ता ने कहा कि टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने शुक्रवार दोपहर बिना किसी नेटवर्क बाधा और बिजली कटौती के 2,104 मेगावाट की सबसे अधिक बिजली की मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया।

प्रमुख खबरें

छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा

NEET Protest: Delhi Metro के सभी Entry Gate खुले, दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत

जेवर में आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का विधिविधान से हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक धीरेंद्र सिंह

SCO में Iran के FM Araghchi का Washington को दो टूक: US दादागिरी नहीं सहेंगे