आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर, इस साल मारे गए 225 आतंकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2018

श्रीनगर। श्रीनगर के बहारी इलाके में दूसरे दिन रविवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम श्रीनगर-बांदीपुरा मार्ग के पास मुज्गुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया गया था। आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें- गुलदस्ता देने आये आदमी ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को मारा थप्पड़

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी थी, ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं। अधिकारियों ने एहतियाती तौर पर इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं। इसी के साथ इस साल जम्मू कश्मीर में मरने वाले आतंकियों की संख्या 225 पहुंच गई जो अतक सबसे ज्यादा है. 2017 में 213 जबकि 2016 में 150 आतंकी ढेर हुए थे

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए