शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। बता दें कि, मारे गए आतंकवादी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक