जेम्स विंस की बदौलत इंग्‍लैंड ने पहले टी20 में न्‍यूजीलैंड को दी करारी मात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2019

क्राइस्टचर्च। जेम्स विन्स के पहले अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने यहां शुरूआती टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड पर सात विकेट से शानदार जीत हासिल की। मेहमान टीम के लिये विन्स शीर्ष स्कोरर रहे, उन्होंने 59 रन की पारी खेली। इससे इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड द्वारा दिये गये 154 रन के लक्ष्य को 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया और पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसने रास टेलर के 44 रन, टिम सेफर्ट के 32 रन और डेरिल मिशेल के नाबाद 30 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन बनाये। 

कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना खेल रही इंग्लैंड ने इसके बाद विन्स की अर्धशतकीय पारी से सात विकेट से जीत हासिल की जिन्होंने 38 गेंद में सात चौके और दो छक्के जमाये। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 35 रन बनाकर अच्छी शुरूआत करायी। स्पिनर मिशेल सैंटनर और साथी स्पिनर ईश सोढी ने इंग्लैंड की रन गति पर थोड़ी लगाम कसी जिसके बाद विन्स और कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 34) ने 54 रन की भागीदारी निभायी। 

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने बताया की कैसे सफल रहेगा भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच

विन्स के आउट होने के बाद मोर्गन और सैम बिलिंग्स (नाबाद 14) ने टीम को आराम से जीत तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिये सैंटनर ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियम्सन कूल्हे की चोट के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं। टीम को निश्चित रूप से उनकी बल्लेबाजी की कमी खल रही है। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प