एशेज 2021: इंग्लैंड के लड़के ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की को मैच के बीच में किया प्रपोज, वीडियो आया सामने

By अनुराग गुप्ता | Dec 10, 2021

ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रही एशेज सीरीज के पहले मैच में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और अब उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो-शोरो से हो रही है। दरअसल, गाबा में खेले जा रहे एशेज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के लड़के ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की को न सिर्फ प्रपोज किया बल्कि किस भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Ashes 2021: इंग्लैंड के शेर 147 रन में हुए ढेर, तेज गेंदबाजों ने झटके विकेट, कमिंस ने 5 चटकाए 

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि इंग्लैंड टीम को सपोर्ट कर रहे एक लड़के ने ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया। जिससे खुश होकर लड़की ने इंग्लैंड के लड़के को किस किया और फिर स्टैंड पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाई। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे एशेज के लाइव टेलीकॉस्ट के दौरान कैमरामैन ने इस खूबसूरत पल को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रपोजल स्वीकार करने वाली लड़की का नाम नताली बताया जा रहा है और लड़के का नाम रॉब है। मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर इस खूबसूरत पल को दिखाया गया। जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला, पर्थ में कड़े पृथकवास नियमों के कारण नहीं होगा एशेज टेस्ट 

मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

एशेज के तीसरे दिन यानी को शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 425 रन पर समाप्त हुई। इसके बाद इंग्लैंड के धुरंंधर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। इस दौरान डेविड मलान ने नाबाद 177 गेंद पर 80 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान जो रूट ने 158 गेंद पर नाबाद 86 रन की पारी खेली। इसी के साथ तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana