Honest Village in India: चोरी-धोखाधड़ी के दौर में नागालैंड का ये गांव है विश्वास की अद्भुत मिसाल, आप भी घूमने जाएं

By अनन्या मिश्रा | Oct 03, 2025

आजकल के समय में चोरी और धोखाधड़ी इतनी ज्यादा बढ़ गई है, जिसके कारण ज्यादातर लोग किसी पर आसानी से भरोसा नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा गांव है, जहां पर दुकान या कोई भी चीज सिर्फ ईमानदारी के भरोसे पर चलती है। अगर आपको भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है, तो यह आर्टिकल आपके लिए खास हो सकता है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर दुकानों में ताले नहीं लगाए जाते हैं और इसके बाद भी यहां पर कभी चोरी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: प्रीवेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट है बिहार का ये शहर, कम बजट में आएंगी शानदार तस्वीरें

नागालैंड का खोनोमा गांव

नागालैंड के खोनोमा गांव पूरे भारत में ईमानदारी के लिए फेमस है। इस गांव में बिना दुकानदार के सालों से दुकानें लगी हुई हैं। जहां पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से सामान खरीद सकते हैं। हालांकि यह फ्री नहीं है आपने जितने का सामान लिया है, उतने पैसे दुकान पर रखकर जा सकते हैं। गांव का कोई भी दूसरा व्यक्ति उन पैसों को नहीं छुएगा और न ही कोई धोखा देकर ज्यादा सामान लेकर जाएगा।

जानिए भारत का पहला ग्रीन विलेज

इस गांव के बारे में जानकर हैरान रह गए होंगे। कई रिपोर्ट्स की मानें, तो इस गांव में सालों से ईमानदारी के भरोसे पर रह रहे हैं। नागालैंड के इस अनोखे गांव यानी की खोनोमा गांव को भारत का पहला ग्रीन विलेज भी कहा जाता है। जोकि ईमानदारी के लिए फेमस है। यह गांव अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरे भारत में फेमस है।

नहीं हुई चोरी और न कोई गुनाह

बता दें कि इस गांव की ईमानदारी पूरे भारत में जानी जाती है। यहां पर इतने सालों से दुकानों में ताला नहीं लगता है। लेकिन इसके बाद भी यहां पर न तो आज तक चोरी हुई और न कोई गुनाह हुआ है। इस गांव के लोगों में आज भी इतनी ईमानदारी है कि लोग जितने का सामान खरीदते हैं, उतने पैसे दुकान में जमा कर देते हैं।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप