हरियाणा में युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिल्खा सिंह एडवेंचर क्लब की स्थापना

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 22, 2021

चंडीगढ़  । हरियाणा में युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिल्खा सिंह एडवेंचर क्लब की स्थापना की गई है ताकि युवा खेलों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे आएं। पांडुचेरी में 12 से 16 जनवरी, 2022 में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव की तैयारी हरियाणा पूरी तरह से कर रहा है। यह जानकारी खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक वरुण चौधरी द्वारा खेल एवं युवा मामले विभाग को अलग-अलग करने बारे सरकार के कोई प्रस्ताव विचाराधीन है, पर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में सदन को दी ।

उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि प्रदेश में 5000 युवा क्लबों के माध्यम से निबंध लेखन, कविता, लघु कथा, नाटक नृत्य जैसी अनेक प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। प्रदेश के युवा खेलों में तो पहले ही अग्रणी हैं, अब राष्ट्रीय स्तर पर भी युवा महोत्सवों में परचम लहरा रहे हैं। अब तक 53 युवाओं ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त किया हैं।

इसे भी पढ़ें: सभी विधायक डायल 112 पर कॉल करके चेक करें-गृह मंत्री अनिल विज

उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कार्यक्रम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इनको अगर अलग-अगल किया जाता है तो इनका महत्व ही खत्म हो जाता है। इसलिए इन्हें अलग नहीं किया जा सकता। भारत सरकार में भी ये दोनों विभाग एक ही हैं। उन्होंने कहा कि युवा क्लाबों को मण्डल स्तरीय, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 20 से 75 हजार रुपये तक की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। इनमें प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ जिला युवा को 20,000/- रूपये का नकद पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ जिला युवा मण्डल को 30,000/ रूपये का नकद पुरस्कार, 40,000/- रूपये सर्वश्रेष्ठ राज्य युवाओं को और इसी तरह 75,000/- रूपये की राशि का नगद पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ राज्य युवा कल्ब को पिछले तीन वर्षों के दौरान किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दिया जाता है। इसके अलावा, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष युवा पुरुषों और महिलाओं को राष्ट्रीय विकास और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में भागीदारिता के लिए प्रेरित करना है।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा क्षेत्र में गांव नहीं है तो नजदीकी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव को गोद ले सकते हैं विधायक

उन्होंने बताया कि मिल्खा सिंह एडवेंचर स्पोर्टस क्लब के तहत युवाओं को  ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, रॉक-कलाईम्बिंग, स्कीइंग, रिवर राफ्टिंग, वाटर स्पोर्टस और पैराग्लाईडिंग जैसे साहसिक खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और अपनी पूरी क्षमता हासिल करने के लिए तैयार युवा भारतीयों की एक पीढ़ी बनाने के लिए यह आवश्यक है कि युवा अच्छे स्वास्थ्य में हो तथा स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली का चुनाव करें। इसे स्वीकार करते हुए, खेल एवं युवा मामले विभाग, हरियाणा ने राज्य के 6560 गांवों में 4977 युवा मंडलों की स्थापना की है।

इसे भी पढ़ें: बेमौसमी बारिश, जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विशेष फसल निरीक्षण करने के निर्देश

उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि खेल एवं युवा मामले विभाग हरियाणा ने युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रत्येक राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लिया है। अब तक आयोजित 24 राष्ट्रीय युवा उत्सवों में से हरियाणा ने 5 बार प्रथम और 7 बार द्वितीय स्थान हासिल किया है। हरियाणा द्वारा 12 से 16 जनवरी, 2017 तक रोहतक में आयोजित 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी राज्य ने दूसरा स्थान हासिल किया गया था।

प्रमुख खबरें

राजस्थान BJP प्रमुख Madan Rathore बोले, Congress राज में भी 10 बार हुआ था SIR

Bombay High Court ने Arun Ferreira की गिरफ्तारी अवैध ठहराई, 2 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

Jamia Millia Islamia में छात्रसंघ चुनाव की समयसीमा तय, छात्रों ने निकाला विजय जुलूस

Sun Pharma का India Business 17.3 फीसदी बढ़ा लेकिन शुद्ध मुनाफा 36.2 फीसदी घटा