औरंगाबाद और पुणे के बीच 10,000 करोड़ की लागत से बनेगा एक्सप्रेसवे, नितिन गडकरी ने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद और पुणे के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के लिए इन दोनों शहरों के बीच 10,000 करोड़ रुपये की लागत से एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। गडकरी ने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर 3,216 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई 86 किलोमीटर लंबी सड़कें देश को समर्पित करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने 2,253 करोड़ रुपये की लागत वाली चार अन्य सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

इसे भी पढ़ें: देश में बिजली संकट की बढ़ी समस्या, उत्पादन में तेज गिरावट जिम्मेदार

इस अवसर पर गडकरी ने कहा, ‘‘औरंगाबाद और पुणे के बीच की दूरी करीब 225 किलोमीटर है। हम इन दोनों शहरों के बीच ‘पहुंच-नियंत्रित एक्सप्रेसवे’ बनाएंगे जिस पर कोई मोड़ नहीं होगा और वाहन 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा में लगने वाला समय घटकर सवा घंटा रह जाएगा।’’ फिलहाल औरंगाबाद और पुणे के बीच का सफर तय करने में चार से पांच घंटे लगते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Khamenei पर भारत की चुप्पी के गहरे मायने, PM Modi ने साधे US-Israel समेत कई समीकरण

AI से बने फर्जी Case Law पर Supreme Court सख्त, Trial Court को लगाई कड़ी फटकार

Iran Crisis का असर: Crude Oil में उबाल, आपकी जेब पर पड़ेगी महंगाई की बड़ी मार

Middle East Crisis: निवेशकों के लिए Safe Haven बना सोना, Share Market में बड़ी गिरावट