किसान ने बेटी को हेलीकॉप्टर में बिठा कर किया विदा, देखने के लिए उमड़ी भीड़

By निधि अविनाश | Apr 29, 2022

हर पिता सपना देखता है कि उसकी बेटी की शादी खूब धूमधाम से हो और हर जगह केवल उसकी चर्चा हो। ऐसा ही कुछ एक पिता ने अपनी बेटी के लिए किया। मैहर में एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले पिता ने अपनी बेटी की विदाई बहुत शानदार तरीके से की। मैहर के सतना रोड निवासी अजय और संध्या सिंह की लाडली बेटी आयुषी की शादी 27 अप्रैल को नेवी लेफ्टिनेंट कमांडर अरविंद सिंह के साथ हुई थी। लड़की के पिाता किसान हैं और उनकी बेटी एक इंजीनियर हैं और एम.टेक करने के बाद इंदौर में सेवारत हैं। आयुषी और अरविंद की शादी की सारी रस्में मैहर के सतना रोड स्थित अजय सिंह के आवास बेलद्रा हाउस से हुई।

सारी रस्में हो जाने के बाद दुल्हन की विदाई के लिए उसके पिता ने हेलिकॉप्टर बुक किया था। हेलिकॉप्टर जयपुर से अरिहंत कंपनी का था और 28 अप्रैल की सुबह 10 बजे मैहर पहुंच चुका था। आधे घंटे बाद विदाई समारोह हुआ जिसमें दूल्हा-दुल्हन सवार होकर रीवा के लिए रवाना हो गए। बता दें कि मैहर में पहली बार हेलिकॉप्टर से बेटी की विदाई हुई है। विवाह स्थल के पास ही हैलीपैड बनाया गया था और अजय सिंह चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी भव्य तरीके से हो और विदाई भी ऐसी की सब देखते रह जाए। उन्होंने अपनी बेटी की विदाई के लिए एक हेलिकॉप्टर बुक किया। परिवार की पहली शादी होने के नाते आयुषी के पिता ने अपनी बेटी की धूमधाम से शादी करने की कोई भी कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई मैहर की कोई बेटी हेलिकॉप्टर से विदा हुई है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये