गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने कांग्रेस को नहीं करने दिया प्रदर्शन ! BKU ने कहा- आप आए उसके लिए धन्यवाद लेकिन यह राजनीतिक मंच नहीं

By अनुराग गुप्ता | Sep 27, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का पिछले 10 महीने से आंदोलन जारी है। इसी बीच आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को 'भारत बंद' का आह्वान किया है जिसका असर दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने किसान संगठन द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। देश के विभिन्न हिस्सों विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: किसान संगठनों ने बुलाया एक दिवसीय भारत बंद, कहा - सरकार दबा रही है हमारी आवाज 

भारतीय किसान यूनियन के नेता प्रवीण मलिक ने कांग्रेस नेता का जिक्र करते हुए बताया कि हमने उनके समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद कहा लेकिन हमारा एक गैर-राजनीतिक विरोध मंच है और हमने पहले ही घोषणा की थी कि हम अपने मंच पर राजनीतिक दलों को अनुमति नहीं देंगे। इसलिए हमने उनसे अनुरोध किया कि वे हमारे विरोध स्थल से थोड़ी दूर पर विरोध करें।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान